Skip to main content

DENSITY AND RELATIVE DENSITY

                         CHAPTER-1
                    घनत्‍व व आपेक्षिक घनत्‍व
               (DENSITY AND RELATIVE DENSITY)
1.किसी वस्‍तु के इकाई आयतन की मात्रा को उस वस्‍तु का घनत्‍व कहते है।
2.पदार्थ का भार उसके घनत्‍व के अनुसार ही अधिक या कम होता है।
3.घनत्‍व की इकाई C.G.S. प्रणाली मे ग्राम/सेमी. , M.K.S. प्रणाली मे किग्रा/घन मी. तथा F.P.S.         प्रणाली मे घनत्‍व की इकाई पौण्‍ड/घन फुट होती है।
4.घनत्‍व=भार/आयतन
5.किसी वस्‍तु का घनत्‍व और 40C पर पानी के घनत्‍व के अनुपात को वस्‍तु का आपेक्षिक घनत्‍व   या आपेक्षिक गुरूत्‍व या विशिष्‍ट घनत्‍व कहते है।
6.आपेक्षिक घनत्‍व की कोई इकाई नही होती है।
7.आपेक्षिक घनत्‍व  वस्‍तु का घनत्‍व/40C वाले पानी का घनत्‍व
8.किसी वस्‍तु मे पदार्थ की जितनी मात्रा होती है, उसे उस वस्‍तु का द्रव्‍यमान कहते है।
9.द्रव्‍यमान प्रत्‍येक स्‍थान पर स्थिर होता है।
10.द्रव्‍यमान की इकाई M.K.S. प्रणाली मे किलोग्राम, F.P.S. प्रणाली मे पौण्‍ड तथा C.G.S. प्रणाली मे   ग्राम होती है।
11.जब वस्‍तु को जिस बल से पृथ्‍वी अपने केंद्र की ओर आकषित करती है, उसे उस वस्‍तु का भार कहते है।
12.किसी वस्‍तु का भार प्रत्‍येक स्‍थान पर बदल जाता है।
13.वस्‍तु का भार पृथ्‍वी के आकर्षण बल के कम या अधिक होने के कारण बदलता रहता है।
14.वस्‍तु को पानी मे डुबाने पर वस्‍तु के भार मे कमी आ जाती है।
15.जब किसी वस्‍तु को पूर्ण या आंशिक रूप से द्रव मे डुबोई जाती है तो वस्‍तु की भार मे कुछ कमी आ जाती है। भार मे यह कमी वस्‍तु द्वारा हटाये गए द्रव के भार के बराबर होती है। इसे आर्किमिडीज का सिद्धांत कहते है।
16.ठोस का आपेक्षिक घनत्‍व=द्रव के सापेक्ष ठोस का आपेक्षिक घनत्‍व*द्रव का आपेक्षिक घनत्‍व
17.यह द्रव या ठोस पदार्थो के आपेक्षिक घनत्‍व ज्ञात करने के लिए हाइड्रोमीटर का प्रयोग किया     जाता है।
18.हाइड्रोमीटर प्‍लवन के सिद्धांत पर कार्य करता है।
19.यदि वस्‍तु का भार उसके द्वारा हटाए गए द्रव के भार से अधिक होता है, तो वस्‍तु द्रव मे डूब
जाएगी।
                                                   W>W1
20.यदि वस्‍तु का भार उसके द्वारा हटाए गए द्रव के भार से कम होता है, तो वस्‍तु आंशिक डूबी हुई अवस्‍था मे तैरती रहेगी।           W<W1
21.यदि वस्‍तु का भार उसके द्वारा हटाए गए द्रव के भार के बराबर है, तो वस्‍तु डूबी हुई अवस्‍था मे   तैरेगी।
                    W=W1                                  
22.किसी ठोस पिण्‍ड का द्रव्‍यमान इसके आयतन तथा उसके घनत्‍व का गुणनफल होता है।
23.पानी का विशिष्‍ट गुरूत्‍व 1 ग्राम/घन से.मी. होता है।
24.भार का मात्रक प्रणाली मे न्‍यूटन N होता है।
25.भार का मात्रक प्रणाली मे डाइन होता है।
26.उत्‍पलावन बल वस्‍तु पर ऊपर की दिशा मे कार्य करता है।
27.पानी से हल्‍के द्रवो का अपेक्षिक घनत्‍व ज्ञात करने के लिए ब्‍यूम हाइड्रोमीटर प्रयोग किया जाता है।
28.कोई वस्‍तु अपने अन्‍दर जितना पदार्थ रखती है, उसे वस्‍तु की मात्रा कहते है।
29.भार एक सदिश राशि है।
30.ठोस का अपेक्षिक=घनत्‍व ठोस का हवा मे भार/पानी मे ठोस के भार मे कमी
31.भार=द्रव्‍यमान*गूरूत्‍वीय त्‍वरण
क्र.
पदार्थ
अपेक्षिक घनत्‍व 
1
प्‍लेटिनम
21.40
2
जिंक
7.12
3
लकडी
0.74
4
मोम
0.96
5
बर्फ
0.911
6
पानी
1.00
7
लैड
11.35













Comments

Popular posts from this blog

METALS

                                                                  CHAPTER-3                                                                 धातुएं (METALS) 1.(INTRODUCTION)=   धातुएं धातु खनिज पदार्थ होते है। जो प्रकृति से अयस्कों के रूप में प्राप्त होते है। असस्कों से धातुओं से प्राप्त करने के लिए भिन्न-भिन्न प्रक्रमों से गुजरना पडता है जिससे अयस्क में से धात्विक तथा अधात्विक पदाथ्र पृथक् हो जाते है। 2. धातुओ के गुण (PROPERTIES OF METALS)= 1. भौतिक गुण (PHYSICAL PROPERTIES)= 1. रंग (COLOUR)= प्रत्येक ध...

MACHINE CONTROL PANEL

CHAPTER-1 (MACHINE CONTROL PANEL) 1. वह युक्ति जिसके माध्‍यम से विभिन्‍न मशीनो या युक्तियो मे विद्युत प्रवाह को नियंत्रित किया जाता है कंट्रोल पैनल कहलाता हैं। 2. कंट्रोल पैनल मे प्रयोग कियो जाने वाले स्विचों की परास, नियंत्रित की जाने वाली मोटर क्षमता पर निर्भर करती है। 3. कंट्रोल पैनल का आकार नियंत्रित की जाने वाली मशीनों की संख्‍याय पर निर्भर करता है। 4. कंट्रोल पैनल के भाग-1.वॉल माउन्टिड                    2.फ्री स्‍टेन्डिंग, सिंगल फ्रन्‍ट, विथ फ्रन्‍ट एक्‍सेस ओनली                    3.फ्री स्‍टेन्डिंग, सिंगल फ्रन्‍ट, विथ एक्‍सेस फ्रोम द फ्रन्‍ट एन्‍ड रिअर                    4.फ्री स्‍टेन्डिंग डबल फ्रन्‍ट                ...

UNITS

                                                         CHAPTER-1                                                              ( मात्रक )                                                             (UNITS) 1. मापन की आवष्यकता (UNITS AND MEASUREMENT)= वे सभी राष...