Skip to main content

SIMPLE STRESS AND STRAIN

                      CHAPTER-6
     सरल प्रतिबल एवं विकृति(SIMPLE STRESS AND STRAIN)
1.किसी वस्‍तु के अनुपस्‍थ काट के एकांक क्षेत्रफल पर कार्य करने वाले पत्‍यानयन बल को प्रतिबल कहते है।
2.प्रतिबल=आरोपित बल/अनुप्रस्‍थ काट का क्षेत्रफल
3.प्रतिबल का मात्रक M.K.S. मे न्‍यूटन/मीटर2 तथा C.G.S. प्रणाली मे डाइन/सेमी2. होता है।
4.किसी पदार्थ पर बल लगाने से वल विकृत हो जाता है।
5.प्रत्‍यास्‍थता किसी पदार्थ का वह गुण है जिसके कारण वह विरूपक बल द्वारा होने वाले परिवर्तन का विरोध करता है तथा बल को हटाये जाने पर उपनी पूर्वावस्‍था मे आ जाता है।
6.विरूपक बल के कारण किसी वस्‍तु की एकांक विमा मे होने वाले परिवर्तन को विकृति कहते है।
7.विकृति=लम्‍बाई मे परिवर्तन/मूल लम्‍बाई
8.विकृति की कोई इकाई नही होती है।
9.विरूपक बल के उस अधिकतम मान को जिससे अधिक बल लगाने पर वस्‍तु मे प्रत्‍यास्‍थता का गुणधर्म समाप्‍त हो जाता है, प्रत्‍यास्‍थता की सीमा कहते है।
10.प्रत्‍यास्‍थता की सीमा के अन्‍तर्गत प्रतिबल, विकृति के समानुपाती होता है
11.प्रत्‍यास्‍थता की सीमा के अन्‍तर्गत प्रतिबल और विकृति के अनुपात को प्रत्‍यास्‍थता गुणांक कहते   है।
12.प्रत्‍यास्‍थता गुणांक का मात्रक M.K.S. मे न्‍यूटन/मीटर2 होता है।
13.भार का वह मान जिस पर पदार्थ टूट जाता है कार्य करने मे असमर्थ होता उच्‍चतम लोड कहलाता है।
14.उच्‍चतम लोड और अनुप्रस्‍थ काट का क्षेत्रफल के अनुपात को उच्‍चतम प्रतिबल कहलाता है।
15.उच्‍चतम=प्रतिबल उच्‍चतम लोड/अनुप्रस्‍थ काट का क्षेत्रफल
16.भार का वह जिस मशीन पार्ट को सुरक्षित माना जाता है उसे कार्यकारी भार या सुरक्षित भार कहते है।
17.कार्यकारी या सुरक्षित भार और अनुप्रस्‍थ काट का क्षेत्रफल के अनुपात को कार्यकारी प्रतिबल कहते है।
18.कार्यकारी प्रतिबल=सुरक्षित भार/अनुप्रस्‍थ काट का क्षेत्रफल
19.उच्‍चतम प्रतिबल और कार्यकारी प्रतिबल के अनुपात को सुरक्षा गुणांक कहते है
20.सुरक्षा गुणांक की कोई इकाई नही होती है।
21.सुरक्षा गुणांक एक अंक द्वारा व्‍यक्‍त की जाती है,इसका मान सदैव 1 से अधिक होता है।
22.सुरक्ष गुणांक=उच्चतम प्रतिबल/कार्यकारी प्रतिबल
23.शीयर प्रतिबल और शीयर विकृति के अनुपात को दृढता मापांक कहलाता है।
24.दृढता मापांक=शीयर प्रतिबल/शीयर विकृति
25.प्रत्‍यास्‍थता की सीमा के अतंर्गत पार्श्विक विकृति व अनुदैर्ध्‍य विकृति के अनुपात को पायसन अनुपात कहते है।
26.पायसन अनुपात को 1/से प्रदर्शित किया जाता है।
27.पायसन अनुपात=पार्श्विक विकृति/अनुर्दध्‍य्र विकृति
28.पायसन अनुपात का 3 से 4 के बीच होता है।
29.आयतन प्रतिबल व आयतन विकृति के अनुपात को आयतन मापांक कहते है।
30.आयतन मापांक=आयतन प्रतिबल/आयतन विकृति
31.स्‍टील रबड की तुलना मे कम प्रत्‍यास्‍थ होता है।

Comments

Popular posts from this blog

METALS

                                                                  CHAPTER-3                                                                 धातुएं (METALS) 1.(INTRODUCTION)=   धातुएं धातु खनिज पदार्थ होते है। जो प्रकृति से अयस्कों के रूप में प्राप्त होते है। असस्कों से धातुओं से प्राप्त करने के लिए भिन्न-भिन्न प्रक्रमों से गुजरना पडता है जिससे अयस्क में से धात्विक तथा अधात्विक पदाथ्र पृथक् हो जाते है। 2. धातुओ के गुण (PROPERTIES OF METALS)= 1. भौतिक गुण (PHYSICAL PROPERTIES)= 1. रंग (COLOUR)= प्रत्येक ध...

MACHINE CONTROL PANEL

CHAPTER-1 (MACHINE CONTROL PANEL) 1. वह युक्ति जिसके माध्‍यम से विभिन्‍न मशीनो या युक्तियो मे विद्युत प्रवाह को नियंत्रित किया जाता है कंट्रोल पैनल कहलाता हैं। 2. कंट्रोल पैनल मे प्रयोग कियो जाने वाले स्विचों की परास, नियंत्रित की जाने वाली मोटर क्षमता पर निर्भर करती है। 3. कंट्रोल पैनल का आकार नियंत्रित की जाने वाली मशीनों की संख्‍याय पर निर्भर करता है। 4. कंट्रोल पैनल के भाग-1.वॉल माउन्टिड                    2.फ्री स्‍टेन्डिंग, सिंगल फ्रन्‍ट, विथ फ्रन्‍ट एक्‍सेस ओनली                    3.फ्री स्‍टेन्डिंग, सिंगल फ्रन्‍ट, विथ एक्‍सेस फ्रोम द फ्रन्‍ट एन्‍ड रिअर                    4.फ्री स्‍टेन्डिंग डबल फ्रन्‍ट                ...

COMMON HAND TOOLS

CHAPTER-2   COMMON HAND TOOLS 1. पेंचकस   का साईज का निर्धारण इनके ब्लेड के आधार पर किया जाता है। 2. पेचकस का वह भाग जो हार्ड व टैम्पर किया हुआ भाग बिट कहलाता है। 3. इलैक्ट्रिषियन के कार्य में उपयोग होने वाले पेचकस का हैण्डिल सेल्यूलोज से बना होता है। 4. किसी कार्य विषेष के लिए पेचकस का चयन पेच का साइज के अनुसार किया जाता है। 5. एक इलैक्ट्रिषियन के कार्य में सबसें अधिक उपयोग इन्सुलेटिड कम्बीनेषन प्लायर होता है। 5. काम्बीनेषन प्लायर के साईज का जबडे के सिरे से हैण्डिल के अन्त सिरे तक निर्धारण किया जाता हैं। 6. प्लायर के दोनों जबडे रिवेट से जुड रहते है। 7. प्लायर को जाच हाने पर इसे खोलने के लिए मोबाइल आयल डालना चाहिये। 8. सामान्य साईड कटिंग प्लायर का साइज   15cm  होता है। 9. लकडी के बोर्ड में पेच कसने से पूर्व ब्राडल का उपयोग करना चाहिये । 10. फेज टेस्टर का उपयोग फेज चेक करने के लिए किया जाता है। 11. फेज टेस्टर में लगा लैम्प नियोन लैम्प होता हैं। 12. फेज टेस्टर का उपयोग   500watt  से अधिक प्रदाय पर नहीं करना चाहिय। 13. एक बा...